छत्तीसगढ़

भाजपा ने किया मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए सद्बुद्धि यज्ञ, फूड पॉयजनिंग से हुई थी 30 गायों की मौत

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर:  : दूषित खाना खाकर गायों के मरने का मामला अब काफी गरमाया गया है। मामले में कांग्रेसियों के सद्बुद्धि और मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ करा रही है। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी सहित कई भाजपा नेता इस यज्ञ में शामिल हुए।

 

 बता दें कि बीते दिनों बंद पैकेट का खाना खाने की वजह से करीब 30 गायों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सरकार पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। इस लापरवाही से हुई गायों की मौत के लिए मुआवजे की मांग भी की गई् थी। यह मामला अब काफी गरमागया है और सियासी रूप लेने लगा है। भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी सहित कई भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभा का बचा हुआ खाना खाकर कई गायों की मौत हुई है। इस पर भाजपा ने मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सोनी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button