छत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार  चैकी स्मृति नगर सुपेला की बड़ी कार्यवाही  कातुलबोर्ड के पास लगी पुलिस नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
 चैकी स्मृति नगर सुपेला की बड़ी कार्यवाही
 कातुलबोर्ड के पास लगी पुलिस नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
—00—
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा भा.पु.से के निर्देश पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी भिलाई नगर तथा निरीक्षक श्री दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला के मार्गदर्शन में दिनांक 06/09/2023 को मुखबीर सूचना मिला कि कातुलबोर्ड कब्रिस्तान के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी अंगद राम मारकंडे के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी में 96 नग देशी प्लेन पौवा शराब प्रत्येक पौवा में 180 एम.एल. शराब भरी हुई कुल 17.280 बल्क लीटर कीमती 7680/- रू का जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में सउनि झुमुकलाल ठाकुर, आर. 1464 तुषार छैदया, आर. 497 जी. लक्ष्मीनारायण एवं आर. 744 जयनारायण यादव का विशेष योगदान रहा।
अपराध क्र- 0/2023
धारा – 34(2) आबकारी एक्ट
जप्ती- 96 नग देशी प्लेन पौवा शराब कीमती 7680 रूपये।
आरोपी का नाम- अंगद राम मारकण्डे पिता मटकूराम मारकण्डे उम्र 53 वर्ष साकिन कातुलबोर्ड तालाब के पास चैकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग

Related Articles

Back to top button