
मुकेश अंबानी बेटे अनंत को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी, तीनों बच्चों में इस प्रकार से बांटा बिजनेस
मुकेश अंबानी ने 2 दशक तक रिलायंस इंड्रस्टी को सम्हाला है। अब वे अपनी नई पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारियां सौंपने लगें हैं। हालही में उन्होंने 45वीं आम बैठक को संबोधित किया था। इसी बैठक में उन्होंने अपने तीनों को बच्चों को अपनी जिम्मेदारियां देने का इशारा कर दिया था। अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को वे रिलायंस जिओ की जिम्मेदारी दे ही चुके हैं। उनकी बेटी ईशा रिलायंस रिटेल का काम देख रही है। मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी न्यू एनर्जी का काम देख रहें हैं।
अनंत अंबानी को दी गई यह जिम्मेदारी अब तक यह साफ़ हो गया है कि रिलायंस समूह का कार्य रिटेल, डिजिटल तथा एनर्जी कैटेगरी में विभक्त होगा। मुकेश अंबानी ने आम बैठक में नई पीढ़ी की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि “नई पीढ़ी विश्वास के साथ कंपनी की कमान को अपने हाथों में ले रही है। आकाश तथा ईशा को जिओ तथा रिटेल के क्षेत्र की जिम्मेदारी मिल चुकी है। ये दोनों उत्साह के साथ हमारे कंज्यूमर बिजनेस में जुटे हुए हैं। अनंत ने भी उत्साह के साथ न्यू एनर्जी बिजनेस को ज्वाइन कर लिया है। वे अपना ज्यादातर समय जामनगर में ही बिता रहें हैं। तीनों ने मेरे पिता की सोच को आत्मसात कर लिया है।”







मुकेश अंबानी ने यह कहा मुकेश अंबानी ने कहा कि “रिलायंस समूह भारत तथा पूरी दुनिया से बेहतरीन प्रतिभाओं को जोड़ने का काम कर रहा है। अभी रिलायंस के साथ 60 देशों के लोग कार्य कर रहें हैं। समय के साथ यह ओर भी बड़ा होता चला जाएगा। मुझे नई पीढ़ी पिता धीरू भाई अंबानी की याद दिलाती है।” आकाश अंबानी में सालाना आम बैठक में 5जी की योजनाओं को लेकर जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जिओ एयर फाइवर की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक हेल्थ, एजुकेशन तथा एग्रीकल्चर के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाएगी। अभी हमारे पास 80 करोड़ इंटरनेट कनेक्टेड डिवाइस हैं लेकिन इस तकनीक के आने के बाद यह संख्या 1.5 अरब के पार पहुँच जायेगी।






