
कल देर रात शिवनाथ नदी के पुल से कूदने वाला अंधेड को एसडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल
By Dinesh chourasiya
दुर्ग न्यूज ..शिवनाथ नदी में पुल से कूदने वाले अधेड़ के शव को आज सुबह SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान राकेश ठाकुर कसारीडीह दुर्ग निवासी के रूप में की गई है। पुलगांव पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया







पूलगांव थाना प्रभारी तपेश्वर सिंह ने बताया कि कल देर रात को शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के समीप स्थित छोटी पुलिया से नदी में एक व्यक्ति के नदी में कूदने की सूचना प्राप्त हुई थी। एस.डी.आर.एफ की टीम मैं आज घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव एवं चंद्रप्रताप जंघेल डाइविंग कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, टीम प्रभारी धनीराम यादव
सहायक प्रभारी ईश्वर खरे, राजू महानंद ,थानेश्वर, भानुप्रताप, ओंकार, हेमराज, मोहन, नरोत्तम चंदेल, सूरज, राजेश यादव, दिलीप,महेश वायरलेस ड्यूटी नरोत्तम साहू की भूमिका सराहनीय रही।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि मृतक राकेश ठाकुर उम्र 50 वर्ष कसारीडीह दुर्ग का रहने वाला था। मृतक एक फोटो स्टूडियो चलता था उसके द्वारा आत्महत्या किस वजह से की गई। इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।




“







