
मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में , 12 फीट की ऊंचाई से गिर कर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल…
कोण्डागांव। बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले से एक बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां 12 फिट ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मक्का प्रोसेसिंग निर्माण के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल क्रेन में चढ़कर मजदूर काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से मजूदर की मौत हो गई।
बता दें कि मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। मजदूर के साथ दुर्घटना होने से मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों में इस दुर्घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।







कोण्डागांव जिले में 140 करोड़ रुपए की लागत से मक्का प्रोसेसिंग प्लांट तैयार हो रहा है। यह प्लांट कोण्डागांव में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। लेकिन अभी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।







