
टिकट वितरण के 10 फैक्ट्स.. जो साफ करती है BJP की रणनीति.. आप भी पढ़े… भाजपा कैसे फैला रही ‘जीत का माया जाल’..
By Dinesh chourasiya
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने आज अप्रत्याशित तौर पर चुनाव से लगभग तीन महीने पहले अपने 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिए। यह पहला मौका है जब भाजपा ने इतनी जल्दी किसी सूची को हरी झंडी दी हो। (BJP Election Candidate Name 2023) हालाँकि अब तक जब भी प्रत्याशियों का चयन हुआ तब भाजपा सत्ता में रही है। विपक्षी दल के तौर पर उम्मीदवारों के चयन का यह दूसरा मौका है। पहला 2003 था।6
बहरहाल भाजपा ने अपने इस टिकट वितरण से कई चीजे साफ़ कर दी है। मसलन छत्तीसगढ़ियावाद के बीच वह ओबीसी समाज को लेकर इस चुनाव में आगे बढ़ेगी। इसी तरह पहली ही लिस्ट में जिस तरह से महिला उम्मीदवारों को तवज्जो दी गई है यह भी अपने आप में भाजपा के लिए नया फैसला है। इसी तरह दस बिन्दुओ में समझिये की भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में क्या कुछ नया और अलग किया है जिससे उनके 2023 के जीत का सफर मुकम्मल हो सके।







01. भाजपा ने अपने कुल 21 उम्मीदवारों में 19 नए चेहरों को शामिल किया है।
02. 2018 में चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार लखनलाल देवांगन को इस बार टिकट दिया गया है। इस बार उन्हें कोरबा से प्रत्याशी बनाया आज्ञा है जबकि पिछली बार वह कटघोरा के विधायक थे।
03. भाजपा ने जिन 21 नेताओं और नेत्रियों को टिकट दिया है उनमे 8 ओबीसी वर्ग से, 11 एसटी, एक एससी और एक सामान्य उम्मीदवार को मौका दिया है।




04. भाजपा ने इस बार 5 महिलाओं को मौक़ा दिया है। इस तरह पहली लिस्ट में महिला उम्मीदवारों का प्रतिशत करीब 24 है। .
05. भाजपा ने अपने दो पूर्व मंत्रियों का टिकट काट दिया हैं। इनमे पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू और रामसेवक पैकरा का नामा शामिल है। (BJP Election Candidate Name 2023)
06. भाजपा ने अपने टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखा है।
07. भाजपा ने इस बार दो पूर्व विधायकों को टिकट दिया है।
08. जिन दो पूर्व विधायकों को टिकट मिला है उनमे श्रवण मरकाम, विजय बघेल शामिल है।
09. छत्तीसगढ़ में भाजपा के 9 सांसदों में से सिर्फ एक को टिकट मिल पाया है। उनमे विजय बघेल शामिल है।
10. भाजपा ने इस बार खरसिया में अघरिया-पटेल समाज छोड़ते हुए साहू समाज को तवज्जो दिया है। भाजपा ने खरसिया से महेश साहू को उम्मीदवार बनाया है







