Uncategorized

एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार

By Dinesh chourasiya

 

मुंबई। महराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शाहपुर में पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी किया।

By Dinesh chourasiya

जानकारी के मुताबिक, अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है। मौके पर SP और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।

अस्पताल में लाए गए 15 शव

बताया गया कि सोमवार देर रात में पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बड़ा हादसा हो गया। कहा जाता है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है। गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गए।

Related Articles

Back to top button