
भिलाई। शहर के बीचों बीच सड़क में अचानक एक कार में भीषण आग लग गई जिसके बाद आस पास उपस्थित लोगों में अफरा तफरी मच गई। ये घटना हुई है भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज पर। घटना अब से चंद घंटे पहले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अचानक चलती कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार से आग की तेज लपटें उठने लगी।
इसके बाद कार में बैठे तीन युवक फौरन उतरे और अपनी जान बचा कर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के सामने वाले हिस्से में अचानक आग लगी और देखते देखते पूरी कार एक आग के गोले की तरह बन गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कार में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी होगी। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई लेकिन इस तरह कार में आग लगना चिंता का विषय है।













