
देश-विदेश
चेक गणराज्य में बस दुर्घटना में एक की मौत, कई घायल
प्राग: चेक गणराज्य में दो बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए है। पुलिस ने कहा कि यह यह दुर्घटना सोमवार को हुई थी। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक दुर्घटना कल दोपहर में देश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में ब्रनो के पास डी2 मोटरवे पर हुई।
पुलिस ने सोशल मीडिया से कहा, “प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बसों की टक्कर में कई यात्री घायल हुए हैं।” चेक गणराज्य की अग्निशमन सेवा ने बाद में कहा कि मृतक चालक का शव बरामद कर लिया है।







ब्रनो की दिशा में डी2 मोटरवे अभी भी बंद था। चेक न्यूज एजेंसी ने बताया कि दोनों बसों में 70 से अधिक लोग यात्रा कर रहे थे। घायलों में से 14 की हालत गंभीर बतायी गयी है और कुछ लोगों को अग्निशामकों द्वारा ब्रनो ले जाया गया है।






