छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, युवक ने लगाई फांसी:घर पर पंखे से लटकती मिली लाश, नागपुर से शादी कार्यक्रम छोड़कर लौटा था घर

By Dinesh chourasiya

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे से लटकते मिला। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। उसके पिता टेंट हाउस के काम से बाहर गए थे।

मृतक बंटी की तस्वीर जिसने फांसी लगाकर जान दे दी।

मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मेडिकल स्टोर के संचालक ने फोन किया तो परिजन पहुंचे घर
बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। जब वो दो दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसका फोन नहीं उठा तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके माता पिता को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि वो 26 जून से घर पर ही है। इसके बाद माता पिता बुधवार देर शाम घर पहुंचे तो चौंकाने वाली हकीकत पता चली।

Related Articles

Back to top button