छत्तीसगढ़

BHILAI NEWS : रायपुर-दुर्ग आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर, खोला गया पावर हाउस फ्लाईओवर

By Dinesh chourasiya

  • BHILAI NEWS : रायपुर-दुर्ग आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर, खोला गया पावर हाउस फ्लाईओवर

 

भिलाई। BHILAI NEWS : सुपेला फ्लाईओवर आरंभ होने के बाद अब पावर हाउस फ्लाईओवर का शुभारंभ होने जा रहा है। नेशनल हाईवे में 4 फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं जिसमें सुपेला फ्लाईओवर शुरू हो चुका है

अब पावर हाउस का फ्लाईओवर आरंभ होने जा रहा है। 1250 मीटर लबे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में 66करोड़ की लागत आई है। रायपुर से दुर्ग की ओर फ्लाईओवर को खोलने एनएच के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। पावर हाउस का नवनिर्मित फ्लाईओवर,,, फ्लाईओवर के ऊपर ही बनाया गया है। पहले चरण में रायपुर से दुर्ग की ओर वाहन चालकों के लिए इसे खोला जाएगा कुछ काम शेष रह गए हैं जिसे शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के शुभारंभ का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। फिलहाल अभी रेलिंग लगाने समेत अन्य कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। इसकी जानकारी डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने दी।

 

बहरहाल पावर हाउस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने के बाद से नेशनल हाईवे में यातायात का दबाव कम होगा सड़क जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी जिससे अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर भी अंकुश लगा रहेगा।

Related Articles

Back to top button