छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गांव में करंट की चपेट में आने से 14 मवेशियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

 

जगदलपुर। आशना गांव में करंट की चपेट में आने से 14 मवेशियों की मौत हो गई है. घटना के बाद मवेशी मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, आंधी तूफान की वजह से बिजली के खंभे झुक गए थे और तार जमीन से 1 फीट ऊपर लटका हुआ था. जिस वजह से बिजली विभाग ने इस लाइन में कनेक्शन काट रखा था. बिजली खंबा धीरे-धीरे नीचे की तरफ झुकता गया, जिसके कारण खंभा ग्रामीण क्षेत्रों में जा रही बिजली के तारों से टकरा गया. जिससे जमीन तक झुके हुए बंद लाइन में करंट आ गया और इस तार के चपेट में आने से 14 मवेशियों की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button