
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, खिड़की तोड़ रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र; 4 घायल
नई दिल्ली: दिल्ली में मुखर्जी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद तत्काल आग को बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग के बाद कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से स्टूडेंट खिड़ती तोड़कर रस्सियों के सहारे उतरते दिखे।
आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। कुछ छात्र रस्सी के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतरते दिखे। इस दौरान कोचिंग सेंटर के 4 छात्र जख्मी हुए हैं।







बता दें, दिल्ली का मुखर्जी नगर कोचिंग सेंटर हब है। यहां सिविल सर्विसेज से लेकर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले तमाम कोचिंग सेंटर मौजूद हैं जहां देश के कोने-कोने से स्टूडेंट आते हैं।






