देश-विदेश

सोते समय घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, मची अफरा-तफरी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के एक महिला और 5 बच्चे जिंदा जल गए। सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस ने मामले की जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामकोला थाने के उर्दहा बापू नगर की है। जहां एक महिला अपने 5 बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। महिला अपने बच्चों के साथ आग की लपटों में आ गई। घटना की सूचना जैसे ही लोगों को पता चला, सभी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तबतक महिला समेत पांच बच्चे बुरी तरह से झूलस गए थे।

जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को ​दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। फिलहाल घर में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button