देश-विदेश

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों से हुई बहस के बाद बोलीं राधे मां- हाय-हाय नहीं कहना, भगवान सबमें बसते हैं, मुंह बंद रखो

नई दिल्ली- सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट के यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यात्री एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि ये सभी यात्री बीती शाम साढ़े सात बजे से हवाई अड्डे पर फंसे हुए थे। इन यात्रियों में राधे मां भी शामिल थीं। जब यात्री एयर इंडिया के खिलाफ नारे लगा रहे थे तो वही राधे मां यात्रियों को हाय-हाय के नारे न लगाने का उपदेश देते हुए नजर आई।

वायरल वीडियो में राधे मां कह रही हैं कि वो भी इंसान हैं। जनता जनार्दन है, हर इंसान के अंदर भगवान है, जब किसी को हुक्म होता है तो वही यह कार्य करता है..किसी इंसान की कोई ताकत नहीं.. किसी को हाय-हाय नहीं कहना। हर एक इंसान में दुर्गा बसती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई से दोहा (कतर) जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-981 सोमवार 12 जून को देर हो गई। बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर फ्लाइट में तीन घंटे की देरी हुई।

इससे यात्री गुस्से में आ गए और हवाई अड्डे पर ही नारेबाजी करने लगे। इस दौरान राधे मां की एक यात्री से बहस भी हुई। यात्री ने राधे मां से कहा कि इसमें एयर इंडिया वालों की गलती है, उनकी वजह से हमें इंतजार करना पड़ रहा है। इसके जवाब में राधे मां ने कहा कि अगर तुम सच्चाई का साथ दोगे तो जरूर जीतोगे, उसका नाम लो। इस पर यात्री चुप नहीं हुआ और उसने राधे मां से कहा- अपना मुंह बंद रखो।

 

Related Articles

Back to top button