छत्तीसगढ़

घर मे घुसी तेज रफ्तार कार, युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते हुए घर में घुसी…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया है। जहां एक घर में तेज रफ्तार कार अचानकर घुस गई।

यह हादसा सुबह लगभग 08 बजकर 15 बजे की है। जानकारी के अनुसार बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित ठगे यादव नामक बुजुर्ग के घर में कार घुस गई। एक वेगेनार कार टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते हुए घर में घुसी। कार ने बाइक को भी रौंदा।

इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। कार ड्राइवर शराब के नशे में था। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर दोनो घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button