
छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने की घिनौनी हरकत, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, विरोध करने पर कर दिया Video वायरल
बरेली। यूपी के बरेली जनपद में एक स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म और अप्रकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा फॉर्म में सुधार कराने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया और वायरल करने की धमकी देकर आरोपी प्रधानाचार्य उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
वीडियो व फोटो वायरल करने की देता था धमकी







बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल ने हाईस्कूल की छात्रा से फार्म में त्रुटि होने की बात कहकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिए। उसके छात्रा को ब्लैकमेल करने का सिलसिला शरू हुआ। प्रिंसिपल ने विद्यालय में छुट्टी के बाद छात्रा को रोककर उसके साथ रेप करता था और जब वह इनकार करती तो उसका वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देता था। छात्रा ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसे फोन कर रात को भी बुलाकर उसके साथ दुराचार करता था। यही नहीं प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया।
प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोप है कि 27 अप्रैल को बुलाकर उसके साथ दुराचार करने के बाद दोबारा बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया। जिस पर प्रिंसिपल ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, एसएचओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।






