छत्तीसगढ़

CG के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी बेबी राज का निधन…..

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के सरगुजा राजपरिवार की सदस्य बेबी राज (इंदिरा सिंह जी ) ने लंबी बीमारी के बाद आज अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में बेबी राज सिंह का निधन हुआ है। जिसके बाद आज दोपहर करीब 2 बजे कोठी घर के सामने स्थित रानी तालाब में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। बेबी राज के आकस्मिक निधन से राज परिवार सहित शहर में शोक का माहौल है।

बता दें कि इंदिरा सिंह का जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। वह प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि इंदिरा सिंह का इलाज पिछले 6 महिनों से दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था, वह कैंसर से पीड़ित थी। जिन्हें 13 जून 2024 को मुम्बई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया था। जिसके बाद आज सुबह 8 बजे अम्बिकापुर में उनका निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनका अंति संस्कार आज ही स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button