देश-विदेश

महिला को मारकर खा रहे शख्स को देख लोगों के उड़े होश, पांच दिन बाद हुई मौत

नई दिल्ली- राजस्थान के पाली जिले में एक महिला को मारने के बाद उसका मांस खा जाने के आरोपी की पांच दिन बाद मौत हो गई है। 25 साल के आरोपी सुरेंद्र ठाकुर को तीन दिन पहले जोधपुर के एमजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां अब उसकी मौत हो गई।

अस्पताल के सुपरिटेंडेंट राजश्री बेहरा के मुताबिक, मृतक को रेबीज जैसे लक्षण दिखने के बाद और असामान्य व्यवहार होने के चलते पाली से जोधपुर रेफर किया गया था। हमने उसे आइसोलेशन में रखा गया था और इलाज के दौरान भी एहतियात बरत रहे थे। यहां भर्ती होने के बाद से ही उसकी हालत सामान्य बनी हुई थी, लेकिन पांचवे दिन उसे अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। बेहरा के मुताबिक, अस्पताल में ठाकुर की हालत को देखते हुए मनोरोग और तंत्रिका विज्ञान विभाग के डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी। उसमें रेबीज जैसे लक्षण दिख रहे थे, लेकिन उसके अंदर इस बीमारी की पुष्टि अब तक नहीं हुई थी। इससे पहले ही उसकी अचानक मौत हो गई।

सुरेंद्र ठाकुर को पाली के सेंदरा पुलिस थाना इलाके के सरदाना गांव में ग्रामीणों ने 26 मई को दबोचा था। उस समय वह एक बूढ़ी औरत को मारने के बाद उसका मांस खा रहा था। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस टीम ने उसके तत्काल पाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसके रेबीज पेशेंट होने का संदेह जताते हुए अगले दिन उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button