Uncategorized

भिलाई के सुपेला में नशेड़ियों का आतंक:जरा सी बात पर महिला  और उसके भाई को बुरी तरह मारा; आरोपि पछ के लोग ने किया थाने का घेराव

By Dinesh chourasiya

अस्पताल में इलाज कराती घायल महिला। - Dainik Bhaskar

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बदमाशों के आतंक से लोग परेशान हैं। बुधवार रात कुछ नशेड़ी युवकों ने डेली नीड्स की दुकान चलाने वाली महिला को बुरी तरह मारा। इससे महिला का सिर फट गया और उसे 6 टांके लगे हैं। सुपेला थाना पुलिस महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल महिला का नाम अमीना बेग है। उसने बताया कि वो गवर्नमेंट स्कूल सिगरीपारा सुपेला के पास डेली नीड्स की दुकान चलाती है। वहीं पर मोहल्ले के लड़के रजत कुमार और राजन अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांजा और दारू पीते हैं। वे लोग नशे की हालत में आए दिन झगड़ा करते हैं।

लहूलुहान हालत में महिला पहुंची सुपेला थाने।

बुधवार की रात वो अपनी दुकान पर थी। इसी दौरान रजत नशे की हालत में आया और कहने लगा कि तुमने मेरे भाई को क्या बोला। महिला बोली वो दुकान बंद कर रही है, कल बात करेंगे। इस पर वो उससे झगड़ा करने लगा। महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी, तो रजत ने फोन कर राजन और अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उन लड़कों ने लाठी-डंडे से महिला और उसके भाई को घर से निकालकर बुरी तरह पीटा।

लहूलुहान हालत में महिला पहुंची थाने

सिर पर डंडा लगने से महिला का सिर फट गया। खुर्सीपार से आए उसके भाई को भी काफी चोट आई। महिला अपने भाई और भाभी के साथ सुपेला थाने लहूलुहान हालत में शिकायत करने पहुंची। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने महिला को तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। वहां उसे 6 टांके लगे हैं।

आरोपी पक्ष ने किया थाने का घेराव

इससे पहले कि घायल महिला थाने शिकायत करने पहुंचती, पीछे से आरोपी पक्ष से बड़ी संख्या में उनके परिजन और दोस्त पहुंच गए। उन्होंने थाने में दबाव बनाने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी लोगों को थाने से बाहर निकाला। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button