देश-विदेशशिक्षा-नौकरी

Teacher Recruitment: 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

रांची: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल झारखंड सरकार ने 50 हजार शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षकों के करीब 50,000 पदों को भरने की बुधवार को मंजूरी दे दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

झारखंड सरकार की कैबिनेट सचिव वंदना डी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले लिया गया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में 87 अध्यापक पद और नवनिर्मित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के 1,990 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी है।

कैबिनेट सचिव ने बताया कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने प्राइमरी स्कूलों के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के 20,825 पदों और माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के 29,175 पदों को भरने के लिए मंजूरी दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द की जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button