Uncategorized

भाजपा विधायक सड़क हादसे का शिकार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, अस्पताल में इलाज जारी

गरियाबंद। धमतरी विधायक रंजना साहू सड़क हादसे का शिकार हो गई है. सड़क हादसे में रंजना साहू बाल बाल बची है. नेशनल हाइवे 130 सी में झरिया बहारा के पास हादसा हुआ है.साइड देते समय वाहन अनबेलेंस हो गई है. मामूली चोटें आई हैं. मैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है. बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरु धर पुजारी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल विधायक होने जा रही थी|

भाजपा विधायक रंजना साहू की कार पलट गई है. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ता कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने विधायक रंजना साहू धमतरी जा रही थी, लेकिन रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई|

बताया जा रहा है कि इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है. नेशनल हाइवे में झरियाबहारा के पास हादसा हुआ है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है. जहां इलाज जारी है|

Related Articles

Back to top button