
देश-विदेश
खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार वैन 3 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर,
नीमच : जिले से इस वक्त सड़क हादसे की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के रूपावास गांव के पास एक तेज रफ्तार मारुती वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।















