छत्तीसगढ़

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला की दर्दनाक मौत, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

सूरजपुर। जिले के वन परिक्षेत्र बिहारपुर के मोहरसोप में तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला की मौत हो गई है। महिला कोल्हुआ की रहने वाली जयवती साहु 43 वर्ष है। गांव में तेदु पत्ता की तुडाई बंद हो जाने पर वह अपने मायके मोहरसोप गई हुई थी। वहा पहाड पर तेंदु पता की तोड़ने का काम चल रहा था तो वह भी शामिल हो गई। पहाड़ में तेंदू पत्ता तोड़ते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

सर में लगी चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहा मौजूद परिजनों ने पुलिस को सुचना देकर मोहरसोप अस्पताल ले गये, जहां पर पंचनामा के बाद शव का पीएम कराकर परिजनो को सौप दिया है। मृतका की मौत के बाद उसके परिजन सदमे में है। अगले महीने की 11 तारीख को मृतिका की बेटी की शादी तय हुई है, शादी की वजह से जहां एक और परिवार में खुशी का माहौल था तो वही इस हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई है। 

 

Related Articles

Back to top button