छत्तीसगढ़

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है|

वार्ड नं 25 नया रावण भाठा महासमुन्द निवासी संदीप कुमार साहू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. संदीप ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके क्रिप्टो ट्रेडिंग एवं क्रिप्टो बीज (cripto biz) के माध्यम से 10 लाख रूपये दो अलग-अलग आई.डी ssdeep00@gmail.com तथा shailendrasahucse@gmail.com से ट्रेडिंग हेतु डाली गई है. संदीप ने कई कंपनियों पर ट्रेड किया है, संदीप के द्वारा इस ऐप में स्टेक (एक प्रकार का फिक्स डिपॉजिट) करने पर प्रति दिन 1% से 2% तक लाभांश देने की बात कही गई|

संदीप ने ऐप में ट्रेडिंग हेतु रूपये डाल दिये किन्तु जब उन रूपयों की आवश्यकता पडने पर अपने खाते से आहरण करना चाहा तो कम्पनी के द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना व जानकारी के सभी आहरणो को रोक दिया गया, जिससे उसका मूलधन व लाभांश की राशि 10 लाख 30 हजार रुपये ट्रेडिंग ऐप में फसा हुआ है|

संदीप ने उक्त राशि के आहरण हेतु ट्रेडिंग एप्प कम्पनी से ई-मेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहा, जो कि उनसे संपर्क साधने का एक मात्र साधन है. कंपनी ने उसे इस संबंध में किसी भी प्रकार से संतोषप्रद जवाब नहीं दिया और ना ही उक्त राशि के आहरण हेतु स्वीकृति दी|

उक्त ट्रेडिंग कम्पनी सीधे तौर पर संदीप के साथ धोखाधडी व जालसाजी कर निवेश की गयी राशि 10 लाख तथा लाभांश की राशि 30 हजार रूपये, कुल 10 लाख 30 हजार रूपये को अनाधिकृत रूप से अपने पास जमा रखा है. उक्त धनराशि का आहरण नहीं होने से वह आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने क्रिप्टो ट्रेडींग प्राइवेट लीमीटेड के निदेशक राहुल विजय राठौर और बादल बाबू राठौर के खिलाफ 34-IPC, 420-IPC के तहत अपराध कायम किया है|

Related Articles

Back to top button