छत्तीसगढ़

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की एसी बोगी से 48 किलो गांजा

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर – जीआरपी की एन्टी क्राइम टीम और रायपुर जीआरपी ने बड़ी कारवाई की है। पूरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफर कर रहे 2 गाँजा तस्करों को जीआरपी ने धर दबोचा है। जीआरपी ने तस्करों से करीब 48 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपए है।

जानकारी के अनुसार तस्‍कर गांजे की बड़ी खेप ढेकनाल ओड़िशा से भुसावल लेकर आ रहे थे। पकड़े गए तस्‍करों में एक माउली जागरा कॉलोनी चंडीगढ़ और दूसरा राजोरी गार्डन पश्चिम दिल्ली का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियो को धारा 20 (बी) नार0 एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय विशेष एन. डी. पी. एस न्यायालय रायपुर पेश किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एस.एल.राजपूत स.उ.नि.राजेंद्र पटेल जी.आर.पी एंटी क्राइम टीम के आर. लक्ष्मण गाइन ,मन्नु प्रजापति,संतोष राठौर,राजा दूबे,सौरभ नागवंशी का  विशेष योगदान रहा।

 

 

Related Articles

Back to top button