छत्तीसगढ़

बिलासपुर रतनपुर थाने का घेराव, टीआई को हटाने की मांग पीड़िता की विधवा मां की गिरफ्तारी का मामला

By Dinesh chourasiya

इस घेराव के कारण थाने में तनाव की स्थिति है। घेराव में शामिल रतनपुर के लोग रतनपुर के टीआई को हटाने की मांग तथा  पाक्सो के तहत गिरफ्तार दुष्कर्म पीड़िता की विधवा मां की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

घेराव में शामिल लोग चेतावनी दे रहे हैं कि अगर उनकी इन दोनों मांगों को नहीं माना गया तो ना केवल रतनपुर वर्णन बिलासपुर जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि रतनपुर थाने के घेराव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी थाना पहुंच चुके हैं और पुलिस बल थाना में तैनात कर दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button