देश-विदेश

 नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली ख़ुदकुशी, सभी ससुराली फरार

Bihar: “पापा हमें माफ़ कर दीजियेगा, हम अच्छी बेटी नहीं बन पाएं”। ये शब्द हैं वैशाली के काजल की, जिसने शादी के 5 महीने बाद सुसाइड कर लिया । सुसाइड से पहले काजल ने ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा। घटना बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना के बाजार की है। आरोप है कि काजल का पति और उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। खाना नहीं देते थे। उसे कपड़े की भी दिक्कत हो रही थी।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से काजल ने मौत को गले लगाया। हालांकि, अभी आत्महत्या की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। काजल का पति और ससुराल वाले फरार हैं।

2022 में हुई थी शादी

खगड़िया की रहने वाली काजल की शादी 2022 में वैशाली जिले के लालगंज में विजय मंडल के बेटे विक्की मंडल (22) से हुई थी। काजल की मां रिंकी देवी ने बताया कि उसका पति और ससुर प्रताड़ित करता था। मां का आरोप है कि काजल का पति उस पर ध्यान नहीं देता था।

काजल की मां ने बताया कि काजल अक्सर फोन पर बताती थी कि उसे खाने और कपड़े की दिक्कत हो रही है, लेकिन बेटी की नई-नई शादी की वजह से हम लोग चुप रहते थे। काजल के सास-ससुर और पति उसके साथ साथ नहीं रहते थे। रिंकी देवी के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने कई बार साथ रहने को कहा, लेकिन वो लोग नहीं माने। मृतिका की मां का कहना है कि विक्की कुछ नहीं करता था। शादी से पहले यह बात कही गई थी कि शादी के बाद बिजनेस करवा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button