
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 7 से 22 जून तक दो पालियों में होगा एग्जाम
By Dinesh chourasiya
रायपुर : CG: सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की है। परीक्षा 07 से 22 जून 2023 तक सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक और 2:00 से 4:15 बजे तक दो पालियों में आयोजित होगी।












