छत्तीसगढ़

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो लोगों की मौत

Dinesh Chourasiya

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में तेज रफ्तार  माजदा वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवकर चौकी के गब्दी नाले के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा के देवकर चौकी के गब्दी नाले क पास तेजी से आ रही माजदा वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने वाहन रोकने की कोशिश की लेकिन चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button