देश-विदेश

बहन से छेड़छाड़ करने से रोका, नाबालिगों ने की दोस्त की हत्त्या

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तीन नाबालिगों ने मिलकर अपने नाबालिक दोस्त की हत्या कर दी। तीनों ने दोस्त को बहाने से बुलाया और उसका गला घोंटकर गर्दन पर चाकू से वार किया। फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। तीनों आरोपी क्राइम सीरियल और पब्जी खेलने के आदी थे।

पुलिस के मुताबिक, 16 साल का नाबालिग अपने दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। रास्ते में उसे देखकर गाने गाता था और बात करने की कोशिश करता था। लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने भी नाबालिग को समझाने की कोशिश की। जब यह बात लड़की के भाई को पता चली तो उसने अपने नाबालिग दोस्त को ऐसा ना करने की सलाह दी।

यह बात नाबालिग दोस्त को नागवार गुजरी और उसने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उसने अपने नाबालिग दोस्त को जलेबी खाने के बहाने बुलाया। इसके बाद साउंड सिस्टम लगाकर दोस्तों के साथ मिलकर पहले नाबालिग का गला घोंटा। जब उसकी मौत नहीं हुई तो गर्दन, पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए। इसके बाद भी जब उसकी सांसे नहीं थमी तो बट्टे से उसका सिर कुचल दिया। तीनों आरोपी शव को ठिकाने लगाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। पुलिस ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button