छत्तीसगढ़

Breaking News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को आ सकते हैं बस्तर, मिशन 23 को लेकर विशेष फोकस

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को बस्तर आ सकते हैं। चुनावी साल में अमित शाह का बस्तर पर विशेष ध्यान है। छत्तीसगढ़ का उनका दूसरी बार दौरा होगा। इससे पहले कोरबा में अमित शाह की बड़ी सभा हो चुकी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को बस्तर आ सकते हैं। 19 मार्च को बस्तर में CRPF का दीक्षांत समारोह होना है।

दीक्षांत समारोह में अमित शाह को आमंत्रित किया गया है। खबर है कि अमित शाह बस्तर आ सकते हैं, पार्टी में अंदरूनी स्तर पर इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है। आपको बता दें कि इसी महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी बस्तर दौरा हुआ था। भाजपा मिशन 23 की तैयारियों के मद्देनजर बस्तर पर विशेष फोकस कर रही है।

Related Articles

Back to top button