Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़देश-विदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा-नौकरी
Trending

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में विभिन्न प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन 23 जून को

विजय कुमार की खबर

बालोद, 16 जून 2026
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में अंशकालीन विभिन्न प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन 23 जून को आयोजित की गई है।

 

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के प्राचार्य ने बताया कि पीएम श्री स्कूल योजना के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में सत्र 2026-27 हेतु संविदा अंशकालीन आधार पर योगा प्रशिक्षक, खो-खो एवं हैण्डबाल हेतु स्पोटर्स प्रशिक्षक, डांस प्रशिक्षक, संगीत इंस्टूमेन्ट प्रशिक्षक, लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षक, स्किल शिक्षक आई टी एवं अटल टिंकरिंग लेब फेसिलेटर के लिए योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 23 जून 2026 को सुबह 10 बजे से पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण पत्र, अंक सूची एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में शामिल हो सकते है।

 

 

उक्त संबंध में अधिक जानकारी विद्यालय के सूचना पटल एवं विद्यालय की वेबसाइट का https://navodaya.gov.in/nvs/nvs&school/Balod/en/home/ का अवलोकन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदक को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

Related Articles

Back to top button