
अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 16 जून। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को गुण्डरदेही और डौण्डी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 7 वाहनों को जब्त किया।




जिला खनि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी ख तथा डौण्डी विकासखंड के ग्राम घोटिया, पटेली और सिंघनवाही में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाइवा और छह ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को थाना एवं आरक्षी केंद्र गुण्डरदेही तथा बालोद की अभिरक्षा में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





