
जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)







बालोद, 17 जून 2026।
बालोद जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में कुल 87 संस्थाएं संचालित हैं, जिनमें—




57 प्री-मैट्रिक छात्रावास
13 पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास
16 आश्रम
01 क्रीड़ा परिसर
शामिल हैं।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि बालोद जिले में अध्ययनरत आरक्षित वर्ग के कक्षा 1वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक अपने अध्ययनरत विद्यालय/महाविद्यालय के निकट स्थित छात्रावास या आश्रम के अधीक्षक से संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी, इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें।






