छत्तीसगढ़

करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर चढ़ें पुलिस के हत्थे

रायपुर। करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के दो फरार डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मारूति पार्क में साई प्रकाश प्राॅपर्टी डेवलपमेंट नामक चिटफण्ड कंपनी का कार्यालय था। तो दूसरे का मुकुट नगर के अक्षत रेसीडेंसी में सन साईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड़ का दफ्तर था. एक रायगढ़ और दूसरा कोरबा जेल में थे जिन्हे प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है।

लोगों को लुभावनी योजनओं का झांसा देकर करोड़ों का निवेश करवाने वाले दो चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को  गिरफ्तार किया है. आरोपी धीरेन्द्र सिंह साई प्रकाश प्राॅपर्टी डेवलपमेंट  नामक चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर है जो रायगढ़ के जेल में निरूद्ध था. वही दूसरा आरोपी संजीव सिंह सन साईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड़ नामक चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर था जिसे कोरबा जेल में निरूद्ध था और दोनों को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लगा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button