Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्यशिक्षा-नौकरी
Trending

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति: नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 जून, नए पंजीयन 30 अगस्त तक

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 18 जून 2026 

 शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए आॅनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन नवीनीकरण हेतु 30 जून तथा नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

 

 

उन्होेंने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 तथा नवीन पंजीयन हेतु 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आॅनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही सत्र 2025-26 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से एनएसपी पोर्टल से ओटीआर प्राप्त करना आवश्यक है। ओटीआर के संबंध में अधिक जानकारी छात्रवृत्ति पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।  

 

Related Articles

Back to top button