Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़राज्य
Trending
आईटीआई गुरूर में कोपा ट्रेड के लिए 23 से 25 जून तक प्रवेश, चयनित अभ्यर्थी करें दस्तावेज़ों के साथ रिपोर्ट
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)







बालोद, 18 जून 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गुरूर में सत्र 2026-27 के लिए संचालित कोपा (COPA) ट्रेड की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 23 से 25 जून 2026 तक होगी।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रति, अलॉटमेंट लेटर, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक पासबुक की मूल प्रतियां तथा प्रत्येक दस्तावेज की दो-दो छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।




चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।




