Uncategorized

भिलाई के सिसकोल कंपनी के पास  टाटा S से  सायकल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर  मौके पर मौत  आरोपी गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी उमेश कश्यप, निवासी इंदिरा नगर हथखोज भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.06.2026 को शाम लगभग 05:30 बजे उसके पिता शिवदयाल कश्यप सायकल से राजीव नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिसकोल कंपनी के पास पहुंचे, उसी दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07 CY 5936 के चालक दीपक कुमार आनंत द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी गई। दुर्घटना के पश्चात चालक द्वारा मृतक को वाहन से घसीटते हुए ले जाया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 418/2026 धारा 105, 110 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को दिनांक 19.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

1. दीपक Kumar आनंत, उम्र 34 वर्ष, निवासी 1/84 ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

 

 

Related Articles

Back to top button