बालोद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 11 आरोपी गिरफ्तार, 6 वाहन जब्त
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
दिनांक -18.06.2026




बालोद पुलिस की बड़ी सफलता डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड।
09 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
आरोपीगणों के कब्जे से मध्यप्रदेश पॉसिग के दो स्कार्पियों वाहन एक टेंकर वाहन सहित, 03 नग मोबाइल, 37 नग गेलन व नगदी रकम 40,000 रू को किया गया जप्त। मामले में अभी तक कुल 11 आरोपी की गिरफ्तारी एवं 6 वाहन जप्त किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
(1) सोनू वाल्मिकी पिता पीरुलाल वाल्मिकी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा प्राथमिक स्कुल के पास थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.)
(2) गणेश साव पिता शंकर साव उम्र 48 वर्ष निवासी केम्प-01 शास़ी नगर थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
(3) अरूण फुलेरिया पिता गोपाल फुलेरिया उम्र 22 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
(4) तुषार माली पिता मिश्रीलाल उम्र 29 वर्ष ग्राम नरवल थाना नरवल जिला उज्जैन (म.प्र.)
(5) राहुल चंदेल पिता जुगल किशोर चंदेल उम्र 28 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
(6) राकेश चंदेल पिता जुगल किशोर चंदेल उम्र 22 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
(7) होकम सिंह मालवी पिता छितुलाल मालवी उम्र 50 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
(8) विरेन्द्र सिंह पिता स्व. निर्मल सिंह उम्र 39 वर्ष ग्राम गुमागांव हर्षित हरमुनी कालोनी रायपुर थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.))
(9) धरमराज पिता विक्रम फुलेरिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
पूर्व में जेल दाखिल आरोपीगण
(1) शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी पिता पीरुलाल वाल्मिकी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा प्राथमिक स्कुल
के पास थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.)
(2) देवेन्द्र विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा थाना सिटी कोतवाली शाजापुर
जिला शाजापुर (म.प्र.)
—–000—–
लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2026 को मामले में नाकेबंदी के दौरान दो आरोपी शिवपाल एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा के कब्जे से स्वीप्ट डिजायर कार, सुमो गोल्ड, स्कार्पियों एक मोबाइल फोन व चोरी के डीजल 490 लीटर कुल कीमती 5,51,000/रु को जप्त किया गया था मामले के फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही थी उसी क्रम में सायबर सेल व थाना बालोद के संयुक्त बल के द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में सुराग मिलने पर उरला रायपुर में एक किराये के मकान में दबिश देकर सोनू वाल्मिकी, गणेश साव अरूण फुलेरिया, तुषार माली, राहुल चंदेल, राकेश चंदेल, होकम सिंह मालवी, धरमराज फुलेरिया को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो बताये है कि आज से कुछ वर्ष पहले मध्यप्रदेश शाजापुर जिले के दुपवाड़ा गांव के रहने वाले क्रिश ने बताया था कि छत्तीसगढ़ के भिलाई सुपेला क्षेत्र के रहने वाले गणेश साव एवं उसके कुछ साथी डीजल चोरी करके ले जाकर देने पर कमीशन काट कर अच्छे नगद रकम देता है डीजल को स्वयं गणेश साव एवं उनके साथी बेच देते है। मैं एक दो बार क्रिश के साथ रोजी में आकर सुपेला में गणेश साव के साथ मिलकर दुर्ग रायपुर क्षेत्र से डिजल चोरी का काम किया हुं आरोपीगणों को डिजल चोरी करने के लिए गणेश साव के द्वारा गेलन एवं पाईप देते थे तथा आरोपी द्वारा चोरी के घटना को अंजाम देने के लिए स्वीफट डिजायर कार, स्कार्पियो का उपयोग करते थे प्रकरण के उपरोक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 03.06.2026 से 07.06.2026 एवं दिनांक 10,11.06.2026 को लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा, अर्जुन्दा, कुम्हारी क्षेत्र में ट्रक-बसों के डिजल टंकी के ढ़क्कन का ताला तोड़कर गेलन में डिजल को भरकर चोरी करना एवं गणेश साव के पास वाहनों में भरकर लेजाकर बिक्री करना बताए कि आरोपी सोनु वाल्मिकी के
पेश करने प्र एमपी 53 सीए 1629, 01 मोबाईल फोन गणेश साव के पेश करने पर 37 नग प्लास्टिके खाली गेलन नगदी रकम 40,000/- रूपए 02 मोबाईल फोन, अरूण फलुरिया के पेश करने पर एमएच 04 डीवाय 0004 तथा विरेन्द्र सिंह के द्वारा गणेश राम साव से चोरी के डिजल खरीदकर ले जाने वाली वाहन टेंकर क्र. सीजी 19 एच 0321 को जप्त किया गया है। प्रकरण मे प्रार्थी गवाहों के कथनो, निरीक्षण घटना स्थल, मेमोरण्डम कथन एवं जप्ती से आरोपीयान (1) सोनू वाल्मिकी पिता पीरुलाल वाल्मिकी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा प्राथमिक स्कुल के पास थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.), (2) गणेश साव पिता शंकर साव उम्र 48 वर्ष निवासी केम्प-01 शास़ी नगर थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.), (3) अरूण फुलेरिया पिता गोपाल फुलेरिया उम्र 22 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.), (4) तुषार माली पिता मिश्रीलाल उम्र 29 वर्ष ग्राम नरवल थाना नरवल जिला उज्जैन (म.प्र.), (5) राहुल चंदेल पिता जुगल किशोर चंदेल उम्र 28 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.), (6) राकेश चंदेल पिता जुगल किशोर चंदेल उम्र 22 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.), (7) होकम सिंह मालवी पिता छितुलाल मालवी उम्र 50 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.), (8) विरेन्द्र सिंह पिता स्व. निर्मल सिंह उम्र 39 वर्ष ग्राम गुमागांव हर्षित हरमुनी कालोनी रायपुर थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से दिनांक 17.06.2026 को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों को आज दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमंाड पर भेजी जा रही है।
आरोपीगणों को पकड़ने में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. 1515 हरिशंचद्र सिन्हा, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 457 भुपेश कुमार साहू, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. 1279 विवेक शाही, आरक्षक 202 संदीप यादव, आरक्षक 323 राहुल मनहरे, आरक्षक 507 आकाश सोनी, आरक्षक 08 आकाश दुबे, आरक्षक 32 पुरन देवांगन, आरक्षक 21 विपिन गुप्ता, आरक्षक 280 गुलजारी साहू, आरक्षक 563 भोपसिंह साहू की विशेष सराहनीय योगदान रहा।




