Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई जिला पंचायत बालोद की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 17 जून 2026। जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, विभिन्न स्थायी समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

बैठक के दौरान पूर्व सामान्य सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सहकारिता, खाद्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खनिज तथा आबकारी विभाग के कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आम जनता को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के बेहतर संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button