देश-विदेश

महासमुंद : IPL में व्हाट्सएप्प एवं कागज में सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलाते गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एकता चौक के पास अपने घर के अंदर में कागज के टुकड़ो पर अंकों के सामने हारजीत का दांव लगाकर एवं मोबाईल वाटसएप मे भी अंको के सामने पैसे का दाव लगाकर जुआ सट्टा खिला रहे है.

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर रेड कार्यवाही किया. आरोपी विरेन्द्र कुमार साहू पिता लोकनाथ साहू उम्र 34 साल निवासी ईसाई पारा एकता चौक वार्ड नं 10 महासमुन्द अपने मकान के अंदर टी.वी से IPL मैंच राजस्थान रॉयल्स एवं सनरायजर्स हैदराबाद का मैच देख कर अपने मोबाईल वाट्सअप पर एवं कागज के दो नग टुकडों पर अंको के सामने हारजीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिला रहा था.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग डॉट पेन, दो नग सट्टा पट्टी, एक नग एलईडी टीवी. एल जी कम्पनी 43 इंच किमती करीबन 15000, एक नग वीवो वाय 22 मोबाईल किमती करीबन 5000, एक नग रेडमी 5 जी 11T मोबाईल किमती करीबन 7000 रूपये एवं नगदी रकम 5580 रूपये कुल जुमला रकम 32580 रूपये जप्त किया.

आरोपी का कृत्य धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 20022 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

 

Related Articles

Back to top button