Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (बुधवार) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रायपुर समेत 26 जिलों में शाम से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

यह नाउकास्ट आज (6 अक्टूबर) शाम 6:20 बजे से रात 9:20 बजे तक के लिए जारी किया गया है। मानसून वापसी की रेखा रायपुर से गुजरने और ऊपरी हवा में सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।

26 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में इसका असर देखा जा सकता है।

रायपुर में शाम-रात बारिश के आसार

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने शहर में शाम और रात के समय बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।

प्रदेश में मंगलवार को मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहा, हालांकि मुंगेली और बलरामपुर में कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले तीन दिन भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 19.2 डिग्री र

Related Articles

Back to top button