Uncategorized

भिलाई- के श्याम केमिकल फैक्ट्री में आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले:2 टैंकर खाक, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें, 5 किमी दूर से दिखा धुआं

By Dinesh chourasiya

भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आग की चपेट में आ गए, जिससे आग बुझाने में दिक्कत हो रही है।

फैक्ट्री से उठ रहा काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बगल की कंपनी भी आग बुझाने में जुटी

  • बगल में स्थित सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मालिक केएस के मुताबिक आग सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास लगी।
  • आसपास की कंपनियों ने पानी उपलब्ध कराकर आग बुझाने में मदद की।

केमिकल भरने आए 2 टैंकर खाक

  • केमिकल भरने आए दो टैंकर भी आग की चपेट में आकर जल गए। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम में आग लगी है, जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को दिक्कत हो रही है।
  • आग से उठने वाला काला धुआं पूरे आसमान में फैल गया है, जिससे आसपास का आसमान

Related Articles

Back to top button