छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद सरेआम व्यापारी को दिया चकमा : ज्वेलर्स दुकान से मिनटों में सोने की चैन लेकर रफूचक्कर हुआ चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

By Dinesh chourasiya

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

जगदलपुर। CG CRIME NEWS : जगदलपुर के एक ज्वैलरी शॉप से लाखों रुपए के सोने के जेवरात की उठाईगिरी हुई है। ग्राहक बनकर आए एक युवक ने लंबा हाथ मारा है। करीब 7 लाख रुपए की 10 से 12 नग सोने की चेन लेकर फरार हो गया है। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी कोतवाली क्षेत्र की वारदात।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम जगदलपुर बीच शहर में स्थित देवेंद्र ज्वैलरी शॉप से उठाई गिरी की वारदात हुई है। चोर ग्राहक बनकर शॉप आया था। जिसने शॉप मालिक से सोने की चेन दिखाने को कहा। और व्यापारी ने चेन दिखाई। काउंटर में करीब 10 से 12 सोने की चेन रखी थी। इसी बीच जैसे ही मालिक की नजर हटी दुर्घटना घटी, युवक सारी चेन लेकर फरार हो गया। आप CCTV फुटेज में भी देख सकते है।  हालांकि, वहां मौजूद अन्य ग्राहकों ने उसे पकड़ने की कोशिश जरूर की। लेकिन, वह पकड़ में नहीं आया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामले की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस शहर में लगे सारे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button