
छत्तीसगढ़
बेमेतरा न्यूज़ 💫पत्थर से कुचल कर की शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Dinesh chourasiya
शव खून से सना पड़ा हुआ था. किसी ने बड़ी बेरहमी से मोहन के सिर पर पत्थर से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. बेमेतरा एसडीओपी मनोज कुमार तिर्की ने बताया, “घटना की जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.


















