देश-विदेश

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, ऑरेंज अलर्ट जारी

Chhattisgarh: दिल्ली समेत पूरे भारत के कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कई राज्यों में बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आए परिवर्तन से लगातार हो रही बारिश आठ दिन बाद आज भी जारी है। छत्तीसगढ़ के इलाके में लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

अप्रैल माह में जिले में अब तक 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री गिर गया है और मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।  पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है जो छत्तीसगढ़ में सबसे कम है। छत्तीसगढ़ के कई इलाके में दो मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button