छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा को झटका वरिष्ठ भाजपा नेता  नंदकुमार साय भाजपा से इस्तीफा दे दिया

By Dinesh chourasiya

 

:  छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है।इस  अपुष्ट खबर में कहा जा रहा है कि भाजपा के सीनियर नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी बताया जा रहा है कि नंद कुमार साय भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को भेजे अपने इस्तीफे में अपनी (श्री साय की) छवि धूमिल करने की साजिश की तरफ इशारा किया है।

नंदकुमार साय ने कहा है कि कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देशय से उनकी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंदी ने साजिशन झूठा आरोप और गतिविधि के जरिये उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाया है।

हालांकि इस खबर को लेकर श्री नंदकुमार साय से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। और ना ही भाजपा के कोई वरिष्ठ नेता इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं।

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नो रिप्लाई आता रहा। बहुत देर तक फोन करने पर जिस सज्जन ने उनका फोन उठाया उसने पहले तो बताया कि श्री अरुण साव अभी पार्टी की बैठक में हैं।

फिर उस फोन उठाने वाले सज्जन से जब पूछा गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय  के द्वारा पार्टी से इस्तीफा दिए जाने की खबर आ रही है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया लेनी है श्री अरुण साव।

तब प्रदेश अध्यक्ष के मोबाइल पर बात करने वाले सज्जन ने कहा…सुन तो हम भी रहे हैं मीडिया से लेकिन हमारे पास अभी ऐसा कुछ नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button