
छत्तीसगढ़
फिर बदला मौसम का मिजाज, 29 अप्रैल तक होगी प्रदेश के इन इलाकों में बारिश…
भोपाल । मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। राजधानी भोपाल में मानसून जैसे हालत बन गए है। पिछले 5 घंटे में 16.4 डिग्री गिरा पारा गिर गया है। आज से 29 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। राज्य के कई इलाको में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताया गया है।
मौसम जानकारों के मुताबिक अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी में बनी नमी के चलते प्रदेश में ऐसे हालात बन रहे हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने के कारण प्रदेश के कई जिलों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इसका असर देखने को मिल सकता है। कुछ संभागों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।














