छत्तीसगढ़

“दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-1 लाख 25 हज़ार कीमती ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh Kumar

“दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-1 लाख 25 हज़ार कीमती ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग शहर में अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु दुर्ग आई पी एस बैंकर वैभव रमणलाल (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगारी के नेतृत्व में दुर्ग सिविल टीम, थाना मोहन नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सत्त निगाह रखी जा रही थी विशेष सुत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी निगाह रखी जा रही थी।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.04.2023 को सिविल टीम को विशेष सुत्रों से पता चला कि नया गंज मंडी धमधा नाका के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखा है और उसे बेंच रहा है कि सूचना मिलने पर थाना मोहन नगर, एवं दुर्ग सिविल टीम द्वारा नया गंजमंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी ढालेश्वर साहू उर्फ चोपो को पकड़ा आरोपी के कब्जे से कुल 114 नग ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध मौके पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर द्वारा की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि किरेन्द्र सिंह, सउनि भीखम साहू, आरक्षक कांति शर्मा, सचिन सिंह एवं सिविल टीम से जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, की उल्लेखनीय भूमिका रही।”

Related Articles

Back to top button